Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का 28वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया



विश्वास राणा

नित्य संदेश, गजरौला। राजमार्ग बाईपास स्थित उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षणिक समूह श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय एवं वेंकटेश्वरा समूह का 28वां स्थापना दिवस सोमवार को बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, यज्ञ-हवन, भंडारा, केक कटिंग सेरेमनी एवं काव्य संध्या का भव्य आयोजन किया गया।

संयोग से समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि का जन्मदिन भी आज ही है, जिसे मेरठ एवं गजरौला दोनों परिसरों में स्थित शिव मंदिर पर गरीबों को भोजन कराकर, केक काटकर, वृक्षारोपण और रक्तदान कर शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, डॉ0 मधु चतुर्वेदी, वित्त निदेशक सी0ए0 युवराज सिंह, कुलसचिव डॉ0 पीयूष कुमार पाण्डेय, डीन मेडिकल डॉ0 शिशिर पाटिल सहित अन्य गणमान्यों ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि "ढाई दशक पहले आज ही के दिन भगवान वेंकटेश्वरा के नाम पर स्थापित शिक्षा का यह नन्हा पौधा आज विद्यार्थियों, अभिभावकों और सभी देशवासियों के सहयोग से शिक्षा का एक 'वट वृक्ष' बन गया है। हम यहाँ अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को नवाचार, शोध-अनुसंधान एवं संस्कारयुक्त उत्कृष्ट शिक्षा के बल पर एक शानदार और सुरक्षित करियर देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मैं उन सभी अभिभावकों का हमेशा ऋणी रहूँगा जिन्होंने मेरे ऊपर विश्वास जताते हुए अपने बच्चों को वेंकटेश्वरा में शिक्षा ग्रहण करने का निर्णय लिया।"

वहीं प्रतिकुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी ने कहा कि "उत्कृष्ट शिक्षा, नवाचारों, शोध एवं अनुसंधान, सुसंस्कारों एवं समृद्ध सांस्कृतिक मूल्यों के बल पर आज वेंकटेश्वरा देश का अग्रणी शिक्षण संस्थान बना है। हम इसे जल्द ही देश का 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाएंगे।" यज्ञ-हवन के दौरान स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर सभी देशवासियों के लिए सुख-शांति एवं आरोग्य की कामना की गई। रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिकुलपति डॉ0 मानस रंजन, डॉ0 विष्णु शर्मा, एडिशनल एम0एस0 डॉ0 अमित जैन, हॉस्पिटल जी0एम0 मेघा सबरवाल, डॉ0 बी0एस0 त्यागी, डॉ0 राजेश सिंह, डॉ0 राजवर्धन, डॉ0 योगेश्वर शर्मा, डॉ0 नीतू पंवार, नसीम अहमद, एच0आर0 हेड कुलदीप, सी0एफ0ओ0 विकास भाटिया समेत मेरठ परिसर से निदेशक डॉ0 पंकज चौधरी एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here