➡29 को सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर और शामली में बैठक
सलीम सिद्दीकी
नित्य संदेश, मेरठ। मिशन 2027 की कामयाबी के लिए कांग्रेस ने तैयारियों का जाल बिछाना शुरू कर दिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के बैनर तले पश्चिम उत्तर प्रदेश की कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान पदाधिकारियों की संगठनात्मक समीक्षा सहारनपुर मंडल से शुरु हो रही है।
संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक एवं मेरठ में कांग्रेस के मेयर पद के
प्रत्याशी रहे नसीम कुरैशी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2027 के विधान सभा चुनावों को ध्यान में रखते हुये
समीक्षा बैठकों मे संगठन पुनर्गठन के साथ साथ अल्पसंख्यक विभाग के विधान सभा
चुनावों के प्रभावी उम्मीदवारों की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने
बताया कि 29 जुलाई को सहारनपुर मंडल में, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली समीक्षा
बैठक का आयोजन किया जाएगा।
समीक्षा बैठक में अल्पसंख्यक विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी
रूबी खान और सह प्रभारी महमूद खान के अलावा मेरठ के कांग्रेसी भी शामिल रहेंगे।
नसीम कुरैशी के अनुसार, इसी तरह की बैठकें मुरादाबाद, बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडलों में भी
आयोजित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment