Breaking

Your Ads Here

Friday, July 31, 2026

जीडी गोयंका रेड ने वॉरियर्स की टीम को हराया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गोयंका स्कूल में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जीडी गोयंका रेड और गोयंका वॉरियर्स की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें जीडी गोयंका रेड ने मैच जीता।

जीडी गोयंका वॉरियर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इसमें समर्थ ने 40, अर्श ने 37, पार्थ त्यागी ने 36 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रभजीत ने दो, इशांत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडी गोयंका रेड की टीम ने 19.1 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर एक विकेट से जीत प्राप्त की। टीम की ओर से पार्थ गोस्वामी ने 41, सिद्धांत वर्मा ने 40, अर्थव ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आरव, मृदुल ने दो-दो व सजल ने एक विकेट लिया। 

मैच के बाद सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली की ओर से सीबीएसई ट्रायल में जाने के लिए 14 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here