Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 23, 2026

निपुण संकल्प कार्यशाला का सफल आयोजन, शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर दिया गया विशेष बल



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बेसिक शिक्षा विभाग, जनपद मेरठ द्वारा होटल हार्मनी इन गढ़ रोड, मेरठ में शैक्षिक सत्र 2026झ्र27 के अंतर्गत मेरठ और बागपत के एस.आर.जी., ए.आर.पी., डाइट मेंटर तथा खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए एक दिवसीय "निपुण संकल्प कार्यशाला" का सफल आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्रभावी प्राप्ति, प्राथमिक स्तर पर बच्चों में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करना तथा शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाना रहा। कार्यशाला में राज्य परियोजना से आए अंकित कुमार, शुभम और फैजान ने प्रतिभागियों को नवीन शिक्षण विधियों, दक्षता आधारित अधिगम, सतत मूल्यांकन, कक्षा-कक्ष में नवाचार , NBMC पोर्टल तथा निपुण लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वी के सिंह ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा कर प्रोत्साहित किया। मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने कार्यशाला में उपस्थित सभी ए.आर.पी से चर्चा कर अनुश्रवण के दौरान विद्यालय में सार्थक फीडबैक दिए जाने पर ध्यान आकर्षित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी बागपत गीता चौधरी ने सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित कर कार्यशाला के उद्देश्यों को क्रियान्वयन करने हेतु प्रेरित किया।

प्रतिभागियों ने समूह चर्चा, अनुभव साझा करने एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निपुण भारत मिशन को जनपद के प्रत्येक विद्यालय तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने सभी एस.आर.जी., ए.आर.पी., डाइट मेंटर एवं खंड शिक्षा अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने-अपने विकास खंडों में शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन करते हुए प्रत्येक छात्र को निपुण बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएँ और सभी को निपुण प्रदेश बनाने की शपथ दिलाई। कार्यशाला का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा "हर बच्चा निपुण-हमारा संकल्प" के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here