Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

माँ प्रत्यंगिरा देवी की स्थापना पर विशाल भंडारा, भक्तिमय हुआ बगलामुखी धाम


नरेश कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल माँ बगलामुखी धाम यज्ञशाला, श्री दक्षिणेश्वरी काली पीठ, प्राचीन वनखंडेश्वर मंदिर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम चौराहा, साकेत में माँ प्रत्यंगिरा देवी की स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से माँ प्रत्यंगिरा देवी की प्रतिमा की स्थापना की गई। इसके उपरांत हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की कामना की। पूरे मंदिर परिसर में जयकारों और भजन-कीर्तन से भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर पुजारी आचार्य प्रदीप गोस्वामी जी ने बताया कि माँ प्रत्यंगिरा देवी की आराधना अत्यंत दुर्लभ एवं शक्तिशाली मानी जाती है। उनकी कृपा से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है तथा भक्तों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है। धार्मिक अनुष्ठान के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर आचार्य प्रदीप गोस्वामी, आशा गोस्वामी, अर्जुन वाधवा, तेजस्विनी वाधवा, अभिमन्यु वाधवा, कामेश शर्मा, इंदरपाल सिंह, एडवोकेट अर्चित गोयल, अर्पित वर्मा, नरेश कुमार, गोपाल भया, विपुल सिंघल, हिमांशु वर्मा, विशाल सिंघल सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन भक्तों के मंगलमय जीवन और विश्व शांति की प्रार्थना के साथ हुआ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here