Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 28, 2026

महिला वंदन योजना सबसे सराहनीय पहल: श्रीचंद शर्मा

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने मंगलवार को अपनी टीम के साथ क्षेत्र के विद्यालयों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने फतेहपुर स्थित केपी इंटरनेशनल स्कूल, डीएम पब्लिक स्कूल और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ का दौरा किया।


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यालय प्रभारी विक्रांत तोमर ने विकास शर्मा का स्वागत किया। अपने संबोधन में एमएलसी श्रीचंद शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला वंदन योजना सबसे सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को साथ लेकर, भेदभाव मिटाकर आगे बढ़ रही है और आपको इस कड़ी को मजबूत करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मैं सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा। इस दौरान डॉ. भावना शर्मा और व्यावसायिक शिक्षक राहुल यादव ने विधायक को व्यावसायिक शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।


उन्होंने कहा कि जो शिक्षक बच्चों को रोजगार परक शिक्षा दे रहे हैं, वे खुद आज बेरोजगारी के कगार पर खड़े हैं। उनकी सेवाओं को नियमित नहीं किया गया है और भविष्य असुरक्षित है। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता गीता सिंह ने किया। अंत में प्रधानाचार्या पूनम चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीतू प्रेमी, डॉ. सोनिया, सोनू यादव, अनीता बाम्बा, रेनू चौधरी, ऋचा चौधरी, मनीषा, रूपाली मिश्रा, डॉ. रश्मि, सीमा सैनी, निशा सिंह, मोनिका, विक्रांत चौधरी, प्रवीण कुमार, विनीता, शाहना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here