नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में उपभोक्ताओं के हितों को देखते हुए प्रशासन
ने घटतौली और निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य वसूलने वालों के खिलाफ सघन निरीक्षण अभियान
चलाया।
अभियान के दौरान निरीक्षण में अधिक मूल्य वसूलते पाए जाने पर दो दुकानदारों / प्रतिष्ठानों
के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं अन्य दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई और जागरूक
भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों और आम उपभोक्ताओं
से कम मात्रा देना और एमआरपी से अधिक पैसा लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसको लेकर
आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान भी यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा। चेतावनी दी गई
है कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर अनियमितता पाई गई, तो उसके विरुद्ध
सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:
Post a Comment