Breaking

Your Ads Here

Monday, July 20, 2026

प्रधानमंत्री को बताया सेंट्रल मार्केट प्रकरण

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ई-मेल एवं स्पीड पोस्ट के माध्यम से विस्तृत पत्र प्रेषित कर मेरठ के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट (सेक्टर-2, सेक्टर-3 एवं सेक्टर-4) के हजारों छोटे व्यापारियों, माताओं-बहनों एवं परिवारों की पीड़ा से अवगत कराया। 


विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण एवं न्यायालय के आदेशों के कारण अनेक छोटे-छोटे मकानों, दुकानों और परिवारों के सामने आजीविका, आशियाने और नौनिहाल बच्चों के भविष्य का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने विनम्र आग्रह किया कि उनके नेतृत्व में शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट की माताओं-बहनों एवं छोटे व्यापारियों के एक छोटे प्रतिनिधिमंडल को माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट का अवसर प्रदान किया जाए, ताकि वे अपनी पीड़ा और अपनी बात सीधे उनके समक्ष रख सकें। विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि ऐसा मानवीय एवं न्यायसम्मत समाधान अवश्य निकलेगा, जिससे सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण सम्मान भी बना रहे और हजारों परिवारों के घर, छोटी-छोटी दुकानें, आजीविका तथा नौनिहाल बच्चों का भविष्य भी सुरक्षित रह सके। 


उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट का यह विषय केवल दुकानों का नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी, माताओं-बहनों की चिंता, बच्चों के भविष्य और सामाजिक संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है। विनीत अग्रवाल शारदा ने दोनों पत्रों में करबद्ध प्रार्थना की है कि पीड़ित परिवारों को अपनी बात रखने का एक अवसर प्रदान किया जाए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया मुझे आशा हे कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय मुख्यमंत्री पूज्य श्री योगी आदित्यनाथ जी की संवेदनशीलता, करुणा और जनसेवा के प्रति समर्पित दृष्टिकोण से इन परिवारों को न्याय, राहत और नई आशा अवश्य प्राप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here