Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

सैफी समाज की समस्याओं को लेकर सैफी संघर्ष समिति ने एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज से की मुलाकात

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने अपने पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ने समाज की जन समस्याओं को लेकर फूलों का बुके भेंट कर उनका स्वागत किया और सैफी समाज से जुड़े अहम सामाजिक व आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।


राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने समाज के हितों के लिए शिक्षा, रोजगार, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से रखा। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज जी ने सभी बातों को सम्मानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि वह समाज की समस्याओं को उचित मंच पर पूरी मजबूती के साथ रखेंगे। मुलाकात के बाद पूरी टीम ने एमएलसी जी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महासचिव मौ० सलीम सैफी, इमरान नसीर (शुभकामना), यूसुफ़ सैफी, आसिफ सैफी, इमरान सिकंदर, नौशाद सैफी, फैज़ान, मौ० जैद, अल्तमश सैफी, मौ० सरताज, अमन आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here