नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित की गई। व्यापार बन्धु बैठक का संयोजन श्री जितेन्द्र कुमार रमन, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर, मेरठ द्वारा कराया गया।
बैठक में व्यापार बन्धु से सम्बन्धित कुल 30 समस्याएं शामिल थी। लगभग 06 समस्याओं का निस्तारण व्यापारी हित में कराया गया तथा लम्बित समस्याओं के सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों एवं अन्य विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समाधान/निस्तारण के लिए निर्देशित किया। बैठक में सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अभियन्ता, नगर निगम मेरठ, पुलिस अधीक्षक, यातायात, मेरठ, छावनी कार्यकारी अधिकारी, ओ०ई०सी० मेरठ, कैण्ट मेरठ, ए०ई० पी०डब्ल्यू०डी० मेरठ, डि०सी०एम०ओ०-कार्या०सी०एम०ओ०मेरठ, ई०ई०-विद्युत विभाग, चीफ इन्जीनियर, पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ, सहायक परिवहन अधिकारी, विभिन्न व्यापार बन्धु एवं व्यापार मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment