Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 23, 2026

खैर नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। होलसेलर और रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन, मेरठ एवं राज्य कर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज खैर नगर में व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में खैर नगर ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह व महामंत्री घनश्याम मित्तल सहित खैर नगर के दवा व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को मुख्य रूप से राज्य कर विभाग, संभाग-ए, मेरठ के जॉइंट कमिश्नर राम सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और जीएसटी पंजीयन, रिटर्न फाइलिंग, ई-वे बिल, आईटीसी क्लेम करने की प्रक्रिया तथा व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस तरह के संवाद कार्यक्रमों से व्यापारियों को विभागीय योजनाओं और प्रक्रियाओं की बहुत अच्छी जानकारी प्राप्त हो रही है, जो व्यापार को सुगमता से चलाने में सहायक है। बैठक में जॉइंट कमिश्नर संजय सिंह, डिप्टी कमिश्नर दीपक यादव एवं राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here