रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय अतलपुर में शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और सभी बच्चों को परिचय-पत्र (आईकार्ड) वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने अपने हाथों से मेधावी बच्चों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और सभी छात्र-छात्राओं को आईकार्ड वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह जी ने कहा कि आज के समय में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिकता और संस्कारों की भी अति आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इसमें विद्यालय के शिक्षकों की भूमिका अत्यंत प्रशंसनीय है। वहीं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह जी ने कहा कि परिचय-पत्र, वेशभूषा और अनुशासन ही विद्यालय और छात्र-छात्राओं की असली पहचान होते हैं, इसलिए हम सभी को इनका विशेष ध्यान रखना चाहिए।
समारोह में विद्या ज्ञान और नवोदय परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र शौर्य तथा विशेष योग्यता रखने वाले मयंक व शुभ को मेडल देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नितिन कुमार, शालिनी, विनय कुमार, राहुल कुमार, रश्मि सहित सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान शुभम, बबलू, संजय, कंवरपाल, राजनीति आदि ग्रामीण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा ने किया।

No comments:
Post a Comment