Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में हुआ भव्य आयोजन



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। परीक्षितगढ़ क्षेत्र स्थित शताक्षी इंटरनेशनल स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने अपने गुरुओं के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद छात्राओं परी, अवशि, माही और पूवी द्वारा गुरुओं के सम्मान में एक भावपूर्ण लघु नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके माध्यम से गुरु के जीवन में महत्व, उनके कार्य और समर्पण को बखूबी दर्शाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन मोनू तोमर जी व संजीव त्यागी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु का हमारे जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। गुरु के बिना हम अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते। गुरु ही वो मार्गदर्शक हैं जो बच्चों को शिक्षित कर योग्य बनाते हैं और उन्हीं बच्चों द्वारा आगे चलकर देश का नाम रोशन किया जाता है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या वीना चौधरी जी ने सभी बच्चों को सदैव अपने गुरुओं का सम्मान करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चेतना सिंह, रेणु धामा और साक्षी का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ से विजय धामा, आरती, तनु, वंशिका, आयुषी, कृर्षिका, रेखा सैनी, रीना, आशा, लविश आदि उपस्थित रहे। वहीं बच्चों में अविश, वाणी, अवनी, पाखी, शीनू, अक्ष, लक्ष, ऋतुराज, भूमि, सात्विक, रूही, लव शर्मा, देव, इशिका, अयांश, ध्रुव, परिणीति, नकुल सहित अन्य बच्चे मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here