Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 14, 2026

कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (नगर) की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला सैनिक बन्धु की मासिक बैठक



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। पूर्व सैनिक एंव शहीद व दिवंगत सैनिकों की पत्नियों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं निस्तारण हेतु जिला सैनिक बन्धु की जुलाई 2026 की मासिक बैठक जिलाधिकारी मेरठ के द्वारा नामित बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार मेरठ में आयोजित की गयी। 

बैठक में भूमि संबंधी शिकायतों, विवादो तथा पुलिस से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए जिन्हे संबंधित विभागों को कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उपस्थित पूर्व सैनिको ने अपर जिलाधिकारी (नगर) का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मामलों को सुना। बैठक में भूतपूर्व सैनिक श्री गजेन्द्र शर्मा की भूमि पर अवैध कब्जा, भूतपूर्व सैनिक सुखपाल सिंह के शस्त्र लाइसेन्स, भूतपूर्व सैनिक पत्नी नीलम उपाध्याय को अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को तत्काल रोकने, शहीद द्वार बनवाने की अनुमति और कार्यरत सैनिक की लम्बित मामलों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, शहीदों के नाम पर सडकों के नामकरण से संबधित विषय पर भी कार्यवाही नहीं बढ़ पा रही है। इस विषय पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) की शिकायत आख्या अभी लम्बित है। बैठक में सम्बन्धित प्रकरणो को बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) मेरठ ने जिलाधिकारी के आदेशानुसार निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here