Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

किंडर सेक्शन में मैंगो पार्टी का उल्लासपूर्ण आयोजन

 

शीरी अंसारी

नित्य संदेश, मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के किंडर सेक्शन में मैंगो पार्टी का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। गर्मियों के इस प्रिय फल को समर्पित आयोजन का उद्देश्य छोटे बच्चों को मौसमी फलों के महत्व, पोषण और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में जागरूक करना था।


विद्यालय परिसर को गुब्बारों, पेपर क्राफ्ट आम और पीले रंग की सजावट से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग के परिधानों में विद्यालय आए और पूरे दिन "मैंगो डे" का आनंद लिया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को आम के गुण, प्रकार और स्वास्थ्य लाभ के बारे में रोचक कहानियों के माध्यम से बताया। बच्चों ने आम, मैंगो शेक, आम पन्ना और मैंगो आइसक्रीम का स्वाद लिया। बच्चों ने स्टेज पर आकर आम से जुड़ी कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने कहा कि इस प्रकार के गतिविधि-आधारित आयोजन बच्चों में फल-सब्जी खाने की आदत विकसित करने के साथ-साथ उनमें सामाजिकता और आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here