नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आर्मी पब्लिक स्कूल में मिशन शक्तिसैट की राष्ट्रीय फाइनलिस्ट रिया
पंवार और लावण्या राणा को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी (डीएम) और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने दोनों छात्राओं को उनकी
उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान छात्राएं
प्रधानाचार्य डॉ. रीता गुप्ता और मार्गदर्शक शिक्षिका कविता शर्मा के साथ उपस्थित
रहीं। जिला प्रशासन ने दोनों छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल करने और
प्रतिष्ठित मिशन शक्तिसैट कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पर
हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर छात्राओं को प्रशंसा के प्रतीक के रूप में ट्रॉफी, पदक, प्रमाण पत्र, पुस्तकें, शॉल,
फूलदान और चॉकलेट भेंट कर सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment