Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

एंटी रोमियो टीम का ऑपरेशन डिकॉय, छींटाकशी करने वाले तीन युवक दबोचे


गुलाम नबी 
नित्य संदेश, किठौर, मेरठ। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर किठौर पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने ऑपरेशन डिकॉय के तहत बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर छींटाकशी व अशोभनीय टिप्पणी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को सीओ किठौर सोम्या अस्थाना के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। भीड़भाड़ वाले स्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में मिशन प्रभारी ललिता, एंटी रोमियो प्रभारी किरन कुमारी और महिला कांस्टेबलों की टीम तैनात की गई। इसी दौरान टीम ने दो बाइक पर सवार होकर छींटाकशी कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलमान और शुऐब निवासी महलवाला तथा लाईक निवासी ग्राम शोदत, परीक्षितगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की है।

इंस्पेक्टर किठौर सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस तरह की हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here