Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

गरीब बिटिया की शादी में कन्यादान के रूप में मदद को पहुंची सद्भावना जागृति फाउंडेशन की टीम


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पल्लवपुरम फेज-2 निवासी राम बहादुर की बेटी की कल शादी है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर होने की जानकारी मिलते ही सद्भावना जागृति फाउंडेशन की टीम मदद के लिए आगे आई।

फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भावना शर्मा ने बताया कि फाउंडेशन ने 108 बालिकाओं की शादी में कन्यादान के रूप में यथासंभव मदद करने का संकल्प लिया हुआ है। इसी कड़ी में बिटिया पूजा पुत्री राम बहादुर के परिवार से संपर्क किया गया। फाउंडेशन की वरिष्ठ सदस्या गीता पांडे ने बताया कि बिटिया के पिता को कृष्णा नगर मैट्रो के पास स्थित घर पर बुलाकर गोपनीय रूप से सहयोग दिया गया, ताकि आसपास के लोगों को पता न चले और परिवार के आत्मसम्मान को ठेस न पहुंचे। सहयोग के रूप में पांच साड़ी, छह जोड़े, चार सूट, दो बेडशीट, लेमन सेट, श्रृंगार का सामान, ज्वेलरी और चांदी का गले व कान का सेट तथा नकद गुप्त दान दिया गया।

वरिष्ठ उपसचिव विभूति सक्सैना ने कहा कि गरीब हो या अमीर, सभी का आत्मसम्मान होता है। विशिष्ट सदस्य ऋतु शर्मा ने कहा कि संस्था तन-मन-धन से सहयोग कर बेटियों को इज्जत के साथ ससुराल विदा करने में मदद करेगी। कोषाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि बिटिया कुदरत का अनमोल तोहफा है जो हर किसी को नसीब नहीं होती।

बागपत में पोस्टेड एसआई पांडे जी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि ईश्वर ने हमें सेवा के काबिल बनाया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण दुबई में रह रहे अनिल शर्मा और उनकी धर्मपत्नी भारती शर्मा हैं, जो दूर देश में रहकर भी देश की बेटियों के लिए कन्यादान कर रहे हैं।

इस नेक कार्य में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा, विशेष रूप से डॉ. पूनम गोयल, कुंता देवी, राजीव शर्मा, रजनी शर्मा, गजेंद्र शर्मा, अनीता, शालिनी शर्मा, नीलम वर्मा, लक्ष्मी, सुमन कुशवाहा, मीरा मिश्रा, विजय लक्ष्मी, कृष्णा शर्मा, कृति शर्मा, सुजाता, मीनू चौधरी, हिमांशी, पिंकी और रीना शर्मा ने सक्रिय भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here