Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

के. वी. पब्लिक स्कूल में गरिमामय इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन, नव-निर्वाचित छात्र परिषद ने ली शपथ


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। कस्बे के प्रतिष्ठित के. वी. पब्लिक स्कूल में प्राथमिक, जूनियर एवं सीनियर विंग की संयुक्त इन्वेस्टिचर सेरेमनी (शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह) बड़े ही गरिमापूर्ण वातावरण में आयोजित की गई।

समारोह का शुभारंभ नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय के प्रति निष्ठा, अनुशासन एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजी. असीम गुप्ता, चेयरपर्सन कमलेश कुमारी एवं प्रधानाचार्य डॉ. विनय गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए नेतृत्व, अनुशासन, सेवा-भाव एवं नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नव-निर्वाचित छात्र परिषद इस प्रकार है :-
• सीनियर हेड बॉय एवं हेड गर्ल - आदित्य गर्ग एवं अवंतिका
• वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल - वंश गर्ग एवं नोमिनी 
• कल्चरल सेक्रेटरी - रुद्र एवं शृष्टि बंसल 
• स्पोर्ट्स कैप्टन - ईशान अहमद एवं जिज्ञासा 
• जूनियर हेड बॉय एवं हेड गर्ल - अक्षित मावी एवं श्रुति त्यागी 
• प्राइमरी हेड बॉय एवं हेड गर्ल - अर्जुन मलिक एवं नित्या। 
इसके साथ ही हाउस कैप्टन का भी अलंकरण किया गया, जिसमें ब्लू हाउस से आयुषी आधाना, ग्रीन हाउस से प्रिंसी सोनी, येलो हाउस से ईशिका तथा रेड हाउस से जान्हवी को दायित्व सौंपा गया।

विद्यालय प्रशासन द्वारा नए हाउस इंचार्ज शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई। सभी हाउसों के हेड इंचार्ज अनिल त्यागी को बनाया गया। वहीं रेड हाउस की इंचार्ज बबीता, ग्रीन हाउस की इंचार्ज जगजीत कौर, ब्लू हाउस की इंचार्ज भूपेंद्र कौर तथा येलो हाउस के इंचार्ज नरेश को नियुक्त किया गया।

समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here