नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग को देखते हुए मनोहर लाल वोकेशनल स्किल सेंटर में पत्रकारों के लिए विशेष 'पत्रकारों के लिए AI – 5-दिवसीय हैंड्स-ऑन वर्कशॉप' का आयोजन किया जा रहा है।
वर्कशॉप में प्रतिभागियों को बताया जाएगा कि कैसे AI की मदद से तेज़ी से रिसर्च करना, तथ्यों की जांच (Fact Check) करना, बेहतर स्टोरी लिखना, आकर्षक विज़ुअल्स बनाना और रिपोर्टिंग की पूरी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। GIFT स्पेशल ऑफर के तहत पहले दो बैच पूरी तरह निःशुल्क रखे गए हैं। हर बैच में अधिकतम 20 प्रतिभागियों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
बैच की तिथियां -
• पहला बैच: 28 जुलाई से 1 अगस्त 2026 तक (निःशुल्क) • दूसरा बैच: 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक (निःशुल्क)
समय: सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दोपहर 2:00 से 4:00 बजे तक दो शिफ्ट में।
स्थान: प्रगति भवन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विंग, मनोहर लाल वोकेशनल स्किल सेंटर, मेरठ सेंट्रल RRTS मेट्रो स्टेशन के पास, मेरठ। इच्छुक पत्रकार संस्थान में संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. किरण प्रदीप ने बताया कि आज के दौर में AI पत्रकारों के लिए एक जरूरी टूल बन गया है। इस वर्कशॉप का उद्देश्य पत्रकारों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर उन्हें तकनीक के साथ अपडेट करना है।
No comments:
Post a Comment