नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित मदन मोहन विद्या मंदिर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
विद्यालय आगमन पर छात्राओं ने तिलक लगाकर एवं पुष्पवर्षा कर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल के कर-कमलों द्वारा नवनिर्मित भवन में वन्दना हॉल, साइंस हॉल, कंप्यूटर हॉल एवं लाइब्रेरी का अनावरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर राज्यपाल का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आनंदीबेन पटेल ने विद्यार्थियों से आत्मीयता से बातचीत की, बच्चों को चॉकलेट वितरित की और विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शर्मिष्ठा भाटी ने अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया। कार्यक्रम में मनमोहन गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, पुनीत कुमार रस्तोगी, अनिल कुमार अग्रवाल, मृदुल गुप्ता, बीरपाल सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, शिवम गोयल, कुमुद रानी, सीमा गोयल, के.के. शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रभात गुप्ता, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, ओ.पी. अग्रवाल, वी.पी. अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता और जयबीर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय स्टाफ से सविता, बलबीर, प्रीति, आशा, जागृति, सीमा, हेमलता, राखी, दीप्ति, नीतू, जयश्री, सुधामोहन, प्रियंका, हिमानी, शिखा, शिवांगी, सोना, दीपांशी, वैदेही, खुशबू, पारुल, अजय, डबल सिंह, अनुराधा, सुन्दरी, सुधा और रामगोपाल मौजूद रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधक पुनीत रस्तोगी ने सभी अतिथियों और विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment