नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे मठ-मंदिर पुजारी सम्मान अभियान के अंतर्गत मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी मधु अग्रवाल के साथ अभियान की शुरुआत की। सर्वप्रथम उदय सिटी, पल्लवपुरम फेज-2 स्थित आश्रम में परम पूज्य 1008 स्वामी कनक प्रभानंद सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर, फल एवं मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया। इसके उपरांत अभियान के क्रम में विधायक ने विभिन्न मंडलों के मठों एवं मंदिरों में पहुंचकर संत-महात्माओं एवं पुजारियों का सम्मान किया।
अभियान के दौरान पल्लवपुरम मंडल के चौहानों वाली गली, डोरली स्थित शिव मंदिर में पंडित युगल शास्त्री, कंकरखेड़ा मंडल के तुलसी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पंडित विनोद पाठक एवं पंडित बालकृष्ण शास्त्री, मुल्तान नगर मंडल के ग्राम रामपुर पावटी स्थित प्रकाशानन्द आश्रम एवं शिव मंदिर में 1008 परिव्राजकाचार्य ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद परमहंस सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर पंडित सुरेश शर्मा एवं पंडित विश्वनाथ शर्मा, छावनी नगर मंडल के थाना सदर स्थित बिल्लेश्वर नाथ मंदिर में पंडित हरीश चंद्र जोशी, रूपक जोशी एवं गणेश दत्त शर्मा, वामन भगवान मंदिर में पंडित नंद किशोर शर्मा, पटेल नगर मंडल के मोहनपुरी स्थित शिव मंदिर में पंडित गुरु प्रसाद तथा गंगानगर मंडल के आई ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में पंडित आशीष व्यास का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया तथा फल एवं मिठाई भेंट की।
इस अवसर पर पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, महानगर मंत्री डॉली गुप्ता, महानगर कार्यसमिति सदस्य अंकित सिंघल, कंकरखेड़ा मंडल अध्यक्ष सेंसर पाल, महानगर उपाध्यक्ष विवेक वाजपेयी, मुल्तान नगर मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, महानगर मंत्री पंकज कतीरा, प्रदीप सिंह गुर्जर, छावनी नगर मंडल अध्यक्ष गौरव हुरिया, महानगर उपाध्यक्ष पूजा बंसल, गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर सहित विभिन्न मंडलों के महामंत्री, पार्षदगण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संत-महात्माओं एवं मंदिरों के पुजारियों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। उनके मार्गदर्शन से समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं सामाजिक समरसता का प्रसार होता है। भारतीय जनता पार्टी सदैव अपनी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण तथा संत समाज के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है। यह अभियान सनातन परंपराओं के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक है।

No comments:
Post a Comment