Breaking

Your Ads Here

Thursday, July 30, 2026

अखंड भारत की स्वतंत्रता दिवस पर सुभारती विश्वविद्यालय में होगा महापर्व का आयोजन


 


महापर्व के आयोजन को लेकर सुभारती विश्वविद्यालय में  हुई मेरठ के स्कूल एवं कॉलेज प्रिंसिपल्स तथा समाजसेवियों की बृहत बैठक


नित्य संदेश ब्यूरो

 

मेरठः स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय भारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में  21 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले "अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व" के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा एवं सुझावों पर विचार-विमर्श के लिए द मार्स रिसॉर्ट में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मेरठ के 90 प्रमुख विद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों  के साथ-साथ शहर के समाजसेवी व प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। इस बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुई। इस अवसर पर सुभारती समूह के संस्थापक एवं इस महापर्व के आयोजन के प्रणेता डॉ. अतुल कृष्णभारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष सरल माधवमहापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागीएसएम (सेनि.) एवं विभिन्न विद्यालयों तथा महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। बता दें कि इस महापर्व के अंतर्गत प्रदेशभर के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 

इस बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियोंशिक्षाविदोंप्रधानाचार्यों एवं शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि अखंड भारत स्वतंत्रता महापर्व  केवल एक सामान्य आयोजन नहींबल्कि राष्ट्रभक्तिसांस्कृतिक चेतनासामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का एक व्यापक जन-जागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाला यह महापर्व भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासतराष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।  उन्होंने बताया कि इस महापर्व के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर पेंटिंगनिबंध लेखनप्रश्नोत्तरीवाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगाताकि विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रप्रेमनेतृत्व क्षमता और रचनात्मक चिंतन का विकास हो सके। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें तथा प्रस्तावित जनजागरण रैली को भी सफल बनाने में अपना सक्रिय सहयोग दें। डॉ. अतुल कृष्ण ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षण संस्थानोंविद्यार्थियों और समाज की सहभागिता से यह महापर्व राष्ट्रीय चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा तथा विकसितआत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 


वहीं इस अवसर पर बोलते हुए भारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत के अध्यक्ष सरल माधव ने कहा कि "स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय एवं भारत विकास परिषदहस्तिनापुर प्रांत द्वारा आयोजित 'अखंड भारत स्वतंत्रता महापर्वयुवाओं में राष्ट्रभक्तिसांस्कृतिक चेतना और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का सशक्त अभियान है। 21 अक्टूबर को आयोजित होने वाले इस महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर पेंटिंगनिबंधप्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के साथ विशाल जन जागरण रैली का आयोजन किया जाएगा। मैं सभी प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से आग्रह करता हूँ कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें। यह आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्र निर्माणसंस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और सुदृढ़ करेगा।"

 


इस दौरान महापर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेश त्यागीएसएम (सेनि.) ने सभी को इस महापर्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए इस दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सुभारती विश्वविद्यालय के द्वारा शुरू किए गए नए विभाग डिफेंस एवं स्ट्रेटिजिक स्टडीज़ डिपार्टमेंट तथा सुभारती डिफेंस अकादमी के बारे में बताया। बता दें कि इस कार्यक्रम का सफल संचालन सुभारती विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विभागध्यक्ष प्रो.(डॉ.) ऋतेष चौधरी ने शानदार तरीके से किया। इस बैठक का समापन आइएनए गान के साथ हुआ।




 

इस दौरान आरएसएस के प्रांत संगठन मंत्री डॉ. उमेश कुमारके.एल. इंटरनेशनल स्कूल से तेजिंदर खुरानाराम सहाय इंटचर कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रजनीश त्यागीविकास त्यागीडॉ. लता शर्माजतिनसमीर सिंहकृष्ण कुंदाराओम सिंह राणाअनिल अज्ञातकंवरपाल फौजीनिशांतगौरव आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here