-पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से जीता खिताब, बेस्ट गोलकीपर बने डॉ.
सुमित उपाध्याय
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आईएमए मेरठ द्वारा एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के एसएमसीटी ग्राउंड में
आयोजित आईएमए मेरठ फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर
में प्रेजिडेंट इलेवन ने सेक्रेटरी इलेवन को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम
कर ली।
फाइनल मैच में पहले हाफ में डॉ. भानु प्रताप सिंह ने शानदार गोल दागकर
प्रेजिडेंट इलेवन को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सेक्रेटरी इलेवन के डॉ. रोहित काम्बोज ने
बेहतरीन गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी
शूटआउट का सहारा लिया गया। पेनल्टी शूटआउट में प्रेजिडेंट इलेवन का प्रदर्शन
लाजवाब रहा। टीम की ओर से डॉ. सुमित उपाध्याय, डॉ. पंकज राठौर, डॉ. भानु प्रताप सिंह और
डॉ. संजीव त्यागी ने गोल किए। वहीं सेक्रेटरी इलेवन की ओर से केवल कप्तान डॉ. सौरभ
अग्रवाल ही गोल कर सके। प्रेजिडेंट इलेवन की कप्तानी डॉ. सुमित उपाध्याय ने की।
टीम में डॉ. पंकज राठौर, डॉ. संजीव त्यागी, डॉ. भानु प्रताप सिंह, डॉ. प्रियंक गर्ग, डॉ. संदीप गर्ग, डॉ. वी.एन. त्यागी, डॉ. आशु मित्तल, डॉ. तरुण गोयल, डॉ. शरत चंद गर्ग, डॉ. नारायण गुप्ता एवं डॉ. शशांक जिंदल शामिल रहे।
बेस्ट फील्डर का पुरस्कार डॉ. सौरभ अग्रवाल को दिया
सेक्रेटरी इलेवन की कप्तानी डॉ. सौरभ अग्रवाल ने की। टीम में डॉ. अमित
उपाध्याय, डॉ. विजय सिंह, डॉ. वैभव तिवारी, डॉ. रोहित काम्बोज, डॉ. अमित गर्ग, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रवि राणा, डॉ. एस.एस. गुगलानी, डॉ. गौरव गर्ग, डॉ. अमित शर्मा एवं डॉ. गुंजन शर्मा शामिल रहे। टूर्नामेंट में व्यक्तिगत
पुरस्कारों में बेस्ट गोलकीपर का खिताब डॉ. सुमित उपाध्याय, गोल्डन बूट डॉ. भानु
प्रताप सिंह और बेस्ट फील्डर का पुरस्कार डॉ. सौरभ अग्रवाल को दिया गया।
टीमों और पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया
टूर्नामेंट की सभी ट्रॉफियों के प्रायोजन के लिए डॉ. आशु मित्तल का आईएमए मेरठ
ने विशेष आभार जताया। आयोजन के दौरान आईएमए मेरठ अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी और सचिव
डॉ. विकास गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन चिकित्सकों के बीच आपसी सौहार्द, टीमवर्क और स्वस्थ
जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं। अंत में विजेता-उपविजेता टीमों और पुरस्कार विजेताओं
को सम्मानित किया गया।

No comments:
Post a Comment