Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

मन की बात के 136वें संस्करण में जुटा मुस्लिम समाज

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 136वें संस्करण को भाजपा कार्यकर्ताओं और मुस्लिम समाज के लोगों ने एक साथ सुना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी नासिर सैफी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया।


इस दौरान प्रधानमंत्री के विचारों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज की मौजूदगी और अल्पसंख्यक मोर्चा की सक्रियता को देखकर महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने प्रशंसा की और कहा कि मन की बात देश को जोड़ने का काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलशाद चौहान, महानगर मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी, सक्रिय सदस्य परवेज़ सैफी, फिरोज हबीब अंसारी, नईमुद्दीन अहमद सैफी, तय्यब मलिक, नौशाद अली सैफी, क्रिकेट कोच अतहर अली, शाहरुख, समीर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here