Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

किसान, मजदूर, युवा, व्यापारी व समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ है रालोद: केसी त्यागी

 


-पूठ खास में हुआ राष्ट्रीय लोकदल का सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन

वसीम मलिक

नित्य संदेश, रोहटा सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के पूठ खास स्थित सीआरएस फार्म हाउस में रविवार को राष्ट्रीय लोक दल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह अभिनंदन व कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकजुटता के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी रहे।


संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार क्षेत्र में पहुंचे केसी त्यागी का कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं सिवालखास विधानसभा प्रभारी रणवीर सिंह दहिया ने उन्हें सम्मान स्वरूप गदा भेंट कर अभिनंदित किया। इस अवसर पर जाटव समाज की ओर से डॉ. देवेंद्र गौतम, विनोद गौतम, राजू गौतम (पूर्व पार्षद) एवं संगीता आदि ने लोगों ने केसी त्यागी को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत भाषण में रणवीर सिंह दहिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोक दल भारत रत्न चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों और किसान-हितैषी विचारधारा पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है।


मुख्य अतिथि केसी त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यापारियों व समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 36 बिरादरियों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। उन्होंने भारत रत्न चौधरी चरण सिंह व स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह के आदर्शों का स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत चौधरी के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पहुँचाने का आह्वान किया।



अध्यक्षता जगत सिंह कल्याणपुर व संयुक्त संचालन मोनू ढिंडाला व योगेंद्र कुमार ने किया। सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिड्डी, प्रदेश अध्यक्ष सामाजिक संगठन संगीता दोहरी, विधायक गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा, नरेंद्र खजूरी, पूर्व राज्य मंत्री कुलदीप उज्वल, रवि भारत चिकारा, नरेश कुमार मल्लापुर, विनय मल्लाहपुर, विपिन त्यागी, वेदपाल जानी, कुलदीप हुड्डा, रमेश धामा, वीरेंद्र सिंह रोहटा, रघुराज सिंह, शहाबुद्दीन सैफी, अवधेश दीक्षित, नानक चंद शर्मा, अनिल पंडित आद मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here