Breaking

Your Ads Here

Sunday, July 26, 2026

मेरठ परिक्षेत्र में 4 अस्थायी थाने और 58 अस्थायी चौकियां स्थापित

 


-कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीआईजी ने की कानूनी समीक्षा बैठक

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठआगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई हैं।


पुलिस उपमहानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस वर्ष श्रावण मास प्रारंभ होने से 4 दिन पूर्व ही कांवड़ मार्गों व मेला क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु 04 अस्थायी थाने एवं 58 अस्थायी पुलिस चौकियां स्थापित की गई हैं। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, श्रद्धालुओं को तात्कालिक सहायता और भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इन अस्थायी इकाइयों का गठन किया गया है। सभी थानों-चौकियों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


डीआईजी द्वारा सभी अस्थायी थानों-चौकियों पर संचार व्यवस्था, फर्नीचर, विद्युत, पेयजल, प्रकाश, प्राथमिक उपचार एवं जनसहायता की सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक इकाई का क्यूआर कोऑर्डिनेट्स सहित चिन्हांकन किया गया है, जिससे कंट्रोल रूम से प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है।


जनपदवार विवरण -

मेरठ: 01 अस्थायी थाना - औघड़नाथ मंदिर, थाना सदर बाजार क्षेत्र तथा 09 अस्थायी चौकियां - रार्धना, करनावल, कल्याणपुर, हिंडन नदी, बटावली नहर पुल, कुड़ी झाल, झाल लोधी पुल, खड़ौली मस्जिद और नैन्सी चौराहा।

बुलंदशहर: 01 अस्थायी थाना - अम्बकेश्वर महादेव मंदिर, अहार तथा 17 अस्थायी चौकियां।

बागपत: 01 अस्थायी थाना - कोतवाली मेला पुरा महादेव, बालैनी तथा 11 अस्थायी चौकियां।

हापुड़: 01 अस्थायी थाना - ब्रजघाट, गढ़मुक्तेश्वर तथा 21 अस्थायी चौकियां।

डीआईजी द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश


थानों-चौकियों को आगंतुक सुलभ बनाया जाए, क्यूआर कोड चस्पा किए जाएं ताकि श्रद्धालु मार्ग व निकटतम सुविधाओं की जानकारी ले सकें, सभी चौकियों पर सहायता केंद्र व फर्स्टएड की व्यवस्था हो, पुलिस बल अनुशासित रहे और त्वरित रिस्पॉन्स करे, जनता से शिष्ट व्यवहार करे, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे और बीमार या घायल शिवभक्तों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here