नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की प्रेरणा एवं कुशल नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान द्वारा "नशा मुक्त भारत जागरूकता अभियान" के अंतर्गत "नशा उन्मूलन" विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने अपने संदेश में कहा कि, "नशा मुक्त भारत केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संकल्प है। युवा शक्ति यदि नशे से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार एवं सृजनात्मक गतिविधियों को अपनाए तो स्वस्थ, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। विश्वविद्यालय विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।"
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. हरे कृष्ण, समन्वयक, आईक्यूएसी तथा विशिष्ट अतिथि श्री मितेंद्र कुमार, प्रेस प्रवक्ता, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय रहे। नशा उन्मूलन विषयक पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशे के दुष्प्रभावों एवं नशामुक्त समाज के संदेश को अपनी सृजनात्मक कलाकृतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. दीपांजली, डॉ. पूर्णिमा वशिष्ठ एवं डॉ. कृतिका गोयल ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में किया।
प्रतियोगिता में विनीता गुप्ता ने प्रथम, श्रेया कुशवाहा व तेजस्वी शर्मा ने द्वितीय तथा सिद्धांत यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
No comments:
Post a Comment