Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० में 'संभव जन-सुनवाई' का आयोजन, 34 शिकायतें आईं

प्रबंध निदेशक ने दिए निर्देश - केवल निस्तारण नहीं, समस्याओं का स्थायी समाधान हो

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के ऊर्जा भवन में मंगलवार को 'संभव जन-सुनवाई' का आयोजन किया गया। जन-सुनवाई की अध्यक्षता प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने की।

जन-सुनवाई के दौरान उपभोक्ताओं ने मीटर, बिजली बिल, नया संयोजन, पोल शिफ्टिंग व अन्य विद्युत सेवाओं से संबंधित कुल 34 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए, बल्कि उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समाधान गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का विश्लेषण कर उनके मूल कारणों की पहचान की जाए और भविष्य में ऐसी शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता की नियमित समीक्षा और किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी पर जवाबदेही तय करने के भी निर्देश दिए।

जन-सुनवाई में डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन, निदेशक (तकनीकी) एन.के. मिश्र, निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर सहित मुख्य अभियंता पी.के. सिंह, मो. सगीर, राजकुमार, गुलाब सिंह, गुरजीत सिंह, रजनीकांत मिश्र मौजूद रहे।

इसके अलावा अधीक्षण अभियंता अनुराग भल्ला, अभिषेक सिंह, मनोज कुमार, स्टाफ ऑफिसर सोनम सिंह, अधिशासी अभियंता सौरभ मंगला, प्रशांत सोनी सहित अन्य अधिशासी अभियंता एवं उपखंड अधिकारी भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here