नित्य संदेश, इंदौर। अदबी बज़्म "परवाज़ ए ग़ज़ल, इंदौर" के ज़ेरे एहतिमाम (तत्वावधान) होटल गोवर्धन में इक शेरी निशस्त मुनक़्क़िद (आयोजित) की गई, जिसमें मेआरी अशआर सुनने को मिले... निशस्त की सदारत (अध्यक्षता) श्री रवि खंडेलवाल ने एवं उम्दा निज़ामत (संचालन) श्री विमल कुमार विमल ने की.
परवाज़ ए ग़ज़ल की निशस्त में मौजूद तमाम शोअरा ने अपनी-अपनी उम्दा ग़ज़लों की शीतलता से आषाढ़ की उमस को कुछ हद तक कम करने की बेहतरीन कोशिश की। निशस्त में इंदौर शहर के बेमिसाल शाइरों में शामिल श्री विकास जोशी वाहिद, अजय ढींगरा अजय, डॉ. वासिफ़ काज़ी, बालकराम शाद, हिमांशु व्यास, ओमप्रकाश जोशी बब्बू, डॉ. इसरार ख़ान, रशीद अहमद शेख़, दिनेश वर्मा दानिश, हरजीत सिंह भाटिया, रवि जैन आतिश, संजय जैन बेज़ार, आर. डी. माहौर, नितिन पंडे, प्रदीपकांत, सुनील मुसाफिर, शायरा शैली भागवत ने अपने-अपने क़लाम से निशस्त को यादगार बना दिया। आभार (शुक्रिया) बज़्म के सदर विकास जोशी ने व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment