Breaking

Your Ads Here

Tuesday, July 21, 2026

कुलाधिपति ने किया शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। 38वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता हेतु चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में पधारी राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने प्रवास के दूसरे दिन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) के सहयोग से संचालित बैडमिंटन एवं शटलकॉक निर्माण परियोजना का अवलोकन किया। 

इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित शटलकॉक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया तथा पूर्व से संचालित बैडमिंटन निर्माण इकाई का निरीक्षण कर वहाँ संचालित प्रशिक्षण एवं निर्माण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय एवं NSDC की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं युवतियों को बैडमिंटन एवं शटलकॉक निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें कौशल, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ना है। यह मैन्युफैक्चरिंग-कम-ट्रेनिंग मॉडल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here