Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 22, 2026

बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) का 23 जुलाई से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान



नित्य संदेश ब्यूरो

नई दिल्ली। बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) ने देश में लगातार हो रहे पेपर लीक घोटालों, नीट यूजी परीक्षा में धांधली और जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता के विरोध में बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

 

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल ने पत्र के माध्यम से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर 23 जुलाई 2026 से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की सूचना दी है। पार्टी ने दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन की अनुमति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि देश में पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली से करोड़ों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। साथ ही हाल ही में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं, महिलाओं और मीडियाकर्मियों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा की गई बर्बरता और अभद्रता की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

 

बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) ने अपनी 4 सूत्रीय मांगें रखी हैं -

 

1. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत अपने पद से इस्तीफा दें।

 

2. शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों और महिलाओं पर पुलिसिया बर्बरता व लाठीचार्ज की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें।

 

3. पेपर लीक और मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाए।

 

4. प्रदर्शन के दौरान महिलाओं व छात्रों से अभद्रता व हिंसा करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भी भेजी प्रतिलिपि

पार्टी ने इस पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पुलिस कमिश्नर दिल्ली और थाना प्रभारी पार्लियामेंट स्ट्रीट को भी सूचनार्थ प्रेषित की है। पार्टी अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल ने कहा है कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण और संवैधानिक दायरे में रहकर विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का मौलिक अधिकार है और पार्टी पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से यह अनिश्चितकालीन धरना करेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here