-कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी का बड़ा
कदम
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनपद में कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसएसपी अविनाश
पांडेय ने बड़ा फेरबदल किया है। एसएसपी ने देर शाम 17 उपनिरीक्षकों और एक आरक्षी समेत कुल 18 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
जारी आदेश पत्रांक सीए-एसएसपी-15/2026-896 के अनुसार, अधिकांश
पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मुनेश कुमार गौतम को थाना लालकुर्ती, महिपाल शर्मा को कचहरी सुरक्षा, सतीश को एसएसआई हस्तिनापुर, सुमित उपाध्याय को गंगानगर, दिव्यांश शर्मा को एएचटीयू, शिवकुमार को मेडिकल, अंकुर कुमार को परीक्षितगढ़, दिलीप कुमार बाथम को लिसाड़ीगेट, सुखवासी को इंचौली, अनिल सिंह खोलिया को कोतवाली और साहिल सिंह को सिविल
लाइन थाने में भेजा गया है। वहीं साइबर थाने में तैनात
विशाल कुमार को चौकी प्रभारी कचहरी, सिविल लाइन बनाया गया है।
चौकी प्रभारियों को भी बदला
कई चौकी प्रभारियों को भी बदला गया है। पटेलनगर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार को
एसएसआई लालकुर्ती, शाहजहांपुर चौकी प्रभारी दीपक
जायसवाल को पटेलनगर चौकी प्रभारी देहलीगेट, कचहरी चौकी प्रभारी हिमांशु यादव को शाहजहांपुर किठौर और मवाना थाने में तैनात
रामब्रज राठौर को रामराज चौकी, थाना बहसूमा की जिम्मेदारी दी
गई है। थाना सदर बाजार में तैनात
आरक्षी अमित पंवार को नाफिस सैल भेजा गया है।
कांवड़ के बाद ज्वाइनिंग -
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मण्डी चौकी प्रभारी बने नरेन्द्र कुमार तत्काल
अपनी नई तैनाती पर आमद करेंगे, जबकि शेष सभी पुलिसकर्मी फिलहाल
अपनी पुरानी जगह पर ही रहकर कांवड़ ड्यूटी करेंगे। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के
बाद 12 अगस्त 2026 को सभी को अपने नए थानों/चौकियों पर हाजिर होना होगा।

No comments:
Post a Comment