Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

अभंग यात्रा में गूंजा विठ्ठल नाम, गाई गुरु महिमा, युवा और वरिष्ठ शिष्यों ने दी भावपूर्ण प्रस्तुतियां

नवीन मौर्य 

नित्य संदेश, इन्दौर। पलसीकर कॉलोनी स्थित श्री दत्त माऊली सदगुरु अण्णा महाराज संस्थान में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत दूसरे दिन सोमवार को भक्ति संगीत का कार्यक्रम ‘अभंग यात्रा’  का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पंचम निषाद संगीत संस्थान के युवा और वरिष्ठ शिष्यवृंद के साथ विदुषी शोभा चौधरी ने  मराठी अभंगों की भावपूर्ण एवं संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। प्रारंभ में सदगुरु अण्णा महाराज,अर्जिव दुबे, कमिश्नर, वेदप्रकाश, अंतरराष्ट्रीय  कोच,और श्रीमती शोभा चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अभंग यात्रा में पहली प्रस्तुति  ‘जय जय रामकृष्ण हरी’ के गजर के साथ  हुई जिसमे श्रोताओं ने भी साथ दिया । इसके पश्चात  शोभा चौधरी ने अपने शिष्यों के साथ मराठी के अनेक लोकप्रिय अभंग प्रस्तुत किए 'विठ्ठला तूच खरा आधार, सुंदर ते ध्यान उभे,  विटेवरी’, ‘हरी भजनावीण’, पांडुरंग कांती’, विठोबा चला मंदिरात’, ‘फिरत्या चाकावरती’, ‘बोलावा विठ्ठल’, ‘भागवताची पताका’, ‘सौभाग्यदा’ तथा 'कानडा राजा पंढरीचा’ जैसे लोकप्रिय अभंगों की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्ति और  आध्यात्म के रंग में रंग दिया। समापन  ‘नामदेवा कीर्तन करी’ की प्रस्तुती के साथ हुआ।

इन प्रस्तुतियों में मीनल मोडक, मनीष मोडक, केदार मोडक, स्मिता बिरारी, लवीना लेले, गुनिता रिसबूड, निष्ठा दुचवके, अंशुली होलकर एवं आकांक्षा जोशी ने सहभागिता की। कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संगत में हार्मोनियम पर सुयश राजपूत, तबले पर मुकेश रासगया एवं धवल परिहार तथा पखावज पर प्रखर विजयवर्गीय ने प्रभावी संगत की। कार्यक्रम का सुमधुर निवेदन उज्ज्वला जोशी ने किया।


‘अभंग यात्रा’ के माध्यम से विठ्ठल नाम, भक्ति और मराठी संत परंपरा की भावधारा का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संगीतप्रेमियों ने कार्यक्रम की सराहना की। गुरु पूर्णिमा उत्सव के अंतर्गत मंगलवार को शाम 7 बजे से गुरु शिष्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here