Breaking

Your Ads Here

Monday, July 27, 2026

नगरायुक्त और वीसी को ज्ञापन सौंपेंगा संयुक्त प्रेस क्लब

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। समाचार पत्रों और पत्रकार हितों से जुड़ी मांगों को लेकर संयुक्त प्रेस क्लब (रजि.) ने प्रशासनिक स्तर पर पहल शुरू की है। क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को नगर आयुक्त और उपाध्यक्ष, मेरठ विकास प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपेगा।


इस संबंध में संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी एवं महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार, क्लब के सभी पदाधिकारी, सदस्य, पत्रकार एवं दैनिक प्रातः कालीन, सायंकालीन, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों के संपादक, प्रकाशक व प्रतिनिधि प्रातः 11 बजे कमिश्नरी चौराहा पर एकत्रित होंगे। वहां से प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी एवं महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर के नेतृत्व में सबसे पहले नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपेगा, उसके बाद मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को मांग पत्र दिया जाएगा।


ज्ञापन में ये होंगी प्रमुख मांगें -

ज्ञापन के माध्यम से मांग की जाएगी कि पूर्व वर्षों की भांति 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम और मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा सभी दैनिक प्रातःकालीन, सायंकालीन, साप्ताहिक, पाक्षिक (15 दिवसीय) एवं मासिक समाचार पत्रों को बिना किसी भेदभाव के विज्ञापन जारी किए जाएं।


साथ ही सभी पात्र समाचार पत्रों को विभागीय रोस्टर में शामिल करने, विभागीय टेंडर, निविदाएं, जनहित सूचनाएं एवं अन्य विज्ञापन निष्पक्ष रूप से जारी करने तथा छोटे, लघु एवं क्षेत्रीय समाचार पत्रों को भी समान अवसर प्रदान करने की मांग की जाएगी, ताकि सरकार की योजनाओं और विभागीय सूचनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार आम जनता तक पहुंच सके।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here