Breaking

Your Ads Here

Wednesday, July 29, 2026

श्रीमदजगद्गुरु रामानुजाचार्य नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज का गुरु चरण पूजन सानंद हुआ सम्पन्न

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में आज गुरू पूर्णिमा महोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। मंगल हो मंगल हो श्री स्वामीजी का मंगल हो के जयकारे के साथ गुरुदेव के चरणों मे दूध केशर जल से अभिषेक कर चन्दन ओर पुष्प अर्पण कर हजारों भक्तो ने आज प्रातः काल 8.00 बजे से श्री नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य जी महाराज का  दूध व जल से अभिषेक कर चंदन से चरण पूजन किया साथ ही गरूदेव को मोगरे के पुष्प की माला धारण कराई गयी।


अनेक भक्तो द्वारा विभिन्न प्रकार की मालाएं तैयार की गायों थी जिसमें अनेक प्रकार के पुष्पों के साथ  ही इलायची, मखाने काजू से भी माला बनाकर लायी गयी थी। मोगरे,गुलाब,चांदनी,जूही,के पुष्प की खुशबू चारो ओर महक रही थी। श्वेत महल में सुंदर से सजे धजे आसन पर गुरुदेव ने विराजमान होकर भक्तो को दर्शन दिये।

भूले से भी किसी वैष्णव का अपचार मत करना उस अपचार को गलती को प्रभु भी क्षमा नहीं करते—नागोरिया पीठाधीश्वर स्वामीजी श्री विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज 


श्री स्वामीजी द्वारा पूरे देश भर के भक्तो को online प्रवचन के माध्यम से अपना आशीर्वचन व दर्शन प्रदान किये।वहा सभी जगह भक्तो ने हाल के इकठ्ठा होकर led पर लाइव दर्शन किया। इंदौर देवस्थान में आने वाले भक्तों के मस्तक पर रामानुज सम्प्रदाय का तिलक सुशोभित किया जा रहा था जिसे सभी के मस्तक एक जैसे नजर आ रहे थे।


भजन गायक द्वारकादास मंत्री ने गुरु भजनों का सुमधुर आनंद सभी भक्तों को पूरे समय दिलाया साथ ही सभी ने गुरुदेव के सानिध्य में भजनों की धुन पर नृत्य भी किया। हजारों शिष्यों ने कतारबद्ध हो किया गुरु चरण पूजन- सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ पूजन दोपहर 4 बजे तक चला सायंकाल में 7 बजे से पुनः गरूदेव का पूजन प्रारम्भ हुआ जो देर रात्रि तक चला। रात्रि के सत्र में श्री स्वामीजी महाराज की केशर काजू बादाम इलायची मखाने कमल पुष्प जूही मोगरा गुलाब व ओर भी अन्य सामग्री द्वारा 1008 नामों से गुरुदेव की चरण अर्चना की गईं। इस पावन महोत्सव का शुभारंभ श्री स्वामीजी जी महाराज द्वारा पूर्व आचार्यों के चित्र पट का पूजन कर किया गया। 

पंकज तोतला ने बताया—इस अवसर पर रविन्द्र धुत,  भरत तोतला, गौरव लड्डा, अंकित जाखेटीया, पवन व्यास, आनंद बजाज, अंकित पाठक, अंकित सोनी गोविंद झंवर, अंकित जाखेटिया, पुखराज सोनी, आशीष लड्डा, कैलाश मुंगड, दिनेश गुप्ता, लछु लड्डा आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here