नित्य संदेश, इंदौर। संस्था इंदौरियन्स द्वारा एक दिवसीय कला प्रदर्शनी "कला अभिव्यक्ति" का आयोजन 28 जून रविवार को ट्रेजर आईलैंड मॉल पर किया गया।
संस्था इंदौरियन्स के रवि गुप्ता एवं उमा त्रिवेदी ने बताया कि इस कला प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय कला को प्रोत्साहित कर शहरी कलाकारों के साथ साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के उभरते कलाकारों को मंच प्रदान कर हमारी विलुप्त होती कलाओं को आमजन से रुबरु करना था।
संस्था के यशा वर्मा, शिखा गोयल ने बताया कला प्रदर्शनी में 100 कलाकारों की लगभग 150 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई इनमें मुख्यतः मधुबनी, गोंड, ट्राइबल, मांडना, पिछवई, वर्ली, कालीधर, लिप्पण, कर्मकारी, मूर्तिकला, पट्टचित्र आदि की कलाकृति शामिल थी।
डॉ सौरभ सोनी एवं श्वेता गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी , सुषमा जैन ने दीप प्रज्वलित कर व प्रारंभ स्कूल के बच्चों के द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य परफॉर्मेंस कर किया।
कार्यक्रम मे सीनियर आर्टिस्ट राजेंद्र भाटिया, डॉ कुमकुम भारद्वाज, डॉ इमरान खान द्वारा टॉक शो रूबरू के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए और नवोदित कलाकारों व कलाप्रेमियों की जिज्ञासा का समाधान किया तत्पश्चात प्रदर्शनी में डॉ इमरान द्वारा म्यूजिक पर लाइव पेंटिंग कर सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभा वैद्य, भूपेंद्र तिवारी, संजय महाजन, दीपक मकरावन, अमित महात्रे बालेंद्र उड़े, रोहित कोष्टी, राकेश रायकवार, सुनील जिनझोरिया आदि उपस्थित थे।



No comments:
Post a Comment