नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शहर के उभरते हुए युवा अभिनेता अमित कुमार लगातार अपने अभिनय और तकनीकी कौशल से मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। मूल रूप से शोभापुर निवासी अमित कुमार ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत स्वयं की शॉर्ट फिल्मों से की और वर्तमान में कई नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहे हैं।
अमित कुमार केवल एक अभिनेता ही नहीं, बल्कि डायरेक्शन, एडिटिंग और डी.ओ.पी. (Director of Photography) जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि एक कलाकार को कैमरे के सामने के साथ-साथ कैमरे के पीछे की कला का भी अनुभव होना चाहिए, जिससे किसी भी प्रोजेक्ट को बेहतर गुणवत्ता के साथ प्रस्तुत किया जा सके। अमित कुमार अब तक "Raavan" "Attack"l"Ajeeb Chor "School Life"सहित कई शॉर्ट फिल्मों और वीडियो सॉन्ग्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट्स पर भी तेजी से कार्य चल रहा है, जिनसे दर्शकों को नए और मनोरंजक कंटेंट की उम्मीद है।
इस संबंध में अत बन्दे फिल्म प्रोडक्शन हाउस के सीईओ राहुल पासी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष सिंह मनि ने बातचीत के दौरान बताया कि अभिनेता अमित कुमार की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें डिजिटल एड सीखो ऐप के माध्यम से एक महत्वपूर्ण अवसर (ब्रेक) प्रदान किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अमित कुमार के साथ कई नए प्रोजेक्ट्स पर कार्य किया जाएगा, जिनमें कुछ प्रोजेक्ट्स *OTT प्लेटफॉर्म* के लिए भी प्रस्तावित हैं।
राहुल पासी ने कहा कि आज के समय में प्रतिभाशाली युवाओं को सही मंच और मार्गदर्शन मिलना बेहद आवश्यक है। अमित कुमार एक मेहनती और बहुमुखी कलाकार हैं तथा भविष्य में मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।
वहीं, मनीष सिंह मनि ने विश्वास जताया कि अमित कुमार आने वाले समय में अभिनय के साथ-साथ निर्देशन और सिनेमैटोग्राफी के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन हाउस लगातार नए कलाकारों को अवसर देने और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मनोरंजन जगत में तेजी से आगे बढ़ रहे अमित कुमार की यह उपलब्धि मेरठ के युवा कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का विषय है। आने वाले OTT और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में उनकी भूमिका को लेकर दर्शकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
No comments:
Post a Comment