नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। बैरवा प्रतिभा सम्मान समिति के संचालक सदस्य फूलसिंह कुवाल बैरवा एवं अशोक डोहरे ने बताया कि परम् श्रद्धेय आर.एन.बैरवा (आई.ए.एस.) सेवा निवृत्त अपर मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन की सातवीं पुण्यतिथि स्मरण पर इंदौर बैरवा समाज के मेधावी, प्रतिभावान विद्यार्थी जिन्होंने मध्य प्रदेश बोर्ड एवं सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 75% से अधिक अंक अर्जित कर सफलता प्राप्त की उनके उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहित करने हेतु समारोह का आयोजन जाल सभागृह में आयोजित किया।
कार्यक्रम में 10वीं के 34 विद्यार्थी 12वीं कक्षा के 26 विद्यार्थी और 14 विशिष्ट प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया, कुल 74 प्रतिभाओं का समिति द्वारा सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री भागचंद जी बैरवा प्रोफेसर नई दिल्ली, श्रीमती किरण सिंह सुपुत्री.एन.बैरवा (आई.ए.एस.), श्री बाबूलाल जी तिलकर सवाईमाधोपुर (राजदूत राजस्थान सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ), ए.आर. सिंह मुख्य अभियंता भोपाल सहित मुख्य संयोजक कन्हैयालाल जी लोदवाल, रामकरण गोठवाल, डॉ.कैलाश जोनवाल एवं समिति के संचालक सदस्यों द्वारा सभी प्रतिभाओं का स्वागत सत्कार कर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि द्बारा श्रद्धेय श्री आर.एन.बैरवा के कार्यकाल के विषय पर उद्बोधन कर समाज के प्रति उनकी की कार्यशैली, समर्पण और विकासशील विचारधाराओं से सभा में उपस्थित सभी को अवगत कराया। समिति के सदस्य श्रीमती रजनी भारती, डॉ.आर.एन. निहोरे, ओमप्रकाश जाटवा, महेन्द्र कुमार बुवे,दिलीप अखंड, रामअवतार निहोरे, अनूप कुमार मरमट, राजकुमार राजलवाल,नरेश टंडन,डॉ.हरिश आर्य, डॉ.अखिलेश लोदवाल, एन.के.बैण्डवाल, लक्ष्मी नारायण बरुआ, विजेन्द्र लोदवाल, बालकिशन कुन्हरमे, रमेश गोमे, देवेंद्र बिटोलिया भी उपस्थित रहे।
आभार श्री रामकरण गोठवाल जी ने व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन कमल बैरवा ने प्रशंसनीय एवं सटीक शब्दों द्वारा किया जिसकी सभी लोगों ने भूरी भूरी प्रशंसा की गई।

No comments:
Post a Comment