अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। गुरुवार की शाम आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद (रावण) ने नगर के झुनझुनी मार्ग पर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा में सभी धर्मों के लोगों का साथ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाली 2027 में भाजपा का सुपड़ा साफ करने से पीछे नहीं हटेंगे। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में युवाओं को न तो नौकरी दे रही है और न हीं कोई सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। छात्र अपनी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का मन तो बना लेते हैं लेकिन पेपर लीक कर उनका भविष्य बर्बाद कर देते हैं और युवा मजदूरी करने पर मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है यही युवा छात्र इस गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ने का काम करेगी। उनका यही मकसद परिवर्तन यात्रा का है कि वह गांव-गांव, गली-गली मोहल्ले-मोहल्ले जाकर गरीबों मजदूरों एवं किसानों का हाल जानेंगे और रात्रि मैं हस्तिनापुर गेस्ट हाउस में विश्राम भी करेंगे।
चंद्रशेखर आजाद का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ नेता कुंवर देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशु सलमानी, पूर्व प्रधान जितेंद्र जाटव, पूर्व प्रधान संगरतन जाटव, बीडीसी सदस्य राजकुमार, बीर सिंह, सोनू कुमार, अमित राणा, अनिल कुमार, सुनील कुमार, कमल सिंह वालिया, कुन्तु डीलर, जोगिंदर सिंह आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment