Breaking

Your Ads Here

Thursday, June 4, 2026

एमपीएल के मुकाबले में चंबल घड़ियाल की जीत। मालवा स्टैलियंस को हराया



इंदौर के होल्कर स्टेडियम में चौके-छक्कों की बरसात

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। होल्कर स्टेडियम में एमपीएल का दूसरा मुकाबला मालवा स्टैलियंस और चंबल घड़ियाल के बीच खेला गया, जिसमें चंबल घड़ियाल ने जीत दर्ज की। मालवा स्टैलियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। वहीं दिन का दूसरा मुकाबला भोपाल लेपर्ड्स और इंदौर पिंक पैंथर्स के बीच खेला जा रहा है। होल्कर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे में दर्शकों को हाई-स्कोरिंग मुकाबले के साथ चौके-छक्कों की बरसात देखने की उम्मीद है।

मैच में मध्यप्रदेश के स्टार खिलाड़ी आवेश खान और आशुतोष शर्मा पर सभी की नजरें टिकी रहीं। दोनों ही खिलाड़ी ऑक्शन के दौरान सबसे चर्चित नामों में शामिल थे।

चंबल घड़ियाल ने तेज गेंदबाज आवेश खान को 8.20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। वहीं ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली आशुतोष शर्मा पर लगी थी। 3 लाख रुपए के बेस प्राइस से शुरू हुई बोली 15 लाख रुपए तक पहुंची, जिसके बाद मालवा स्टैलियंस ने उन्हें अपनी टीम में खरीदा।

एमपीएल में ये 10 टीमें शामिल


इंदौर पिंक पैंथर्स


भोपाल लेपर्ड्स


बुंदेलखंड बुल्स 


चंबल घड़ियाल 


ग्वालियर चीता


जबलपुर रॉयल लॉयंस


रीवा जगुआर 


मालवा स्टैलियंस


उज्जैन फाल्कंस 

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस बार टूर्नामेंट में कई स्टार खिलाड़ियों पर नजर रहेगी। इनमें रजत पाटीदार, आवेश खान, अर्शद खान, अनिकेत वर्मा, माधव तिवारी, कुमार कार्तिकेय, कुलवंत खेजरोलिया, सौम्य पांडे, शिवांग कुमार, आशुतोष शर्मा, ऋषभ चौहान और सागर सोलंकी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 11 खिलाड़ी आईपीएल खेल चुके है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here