नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। एक वृक्ष माँ के नाम, कार्यक्रम के अंतर्गत आज एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के होर्डिकल्चर विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत फैकल्टी द्वारा ख़ुद अपने नाम के साथ वृक्षारोपण किया गया और संकल्प लिया कि वे अपने द्वारा रोपित पेड़ की देखभाल भी करेंगे। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए, डॉ ज्ञानेश्वर टाँक ने पेड़ो और इनसे मिलने वाली अमूल्य हवा की उपयोगिता के बारे में बताया। होर्डिकल्चर विभाग के प्रभारी डॉ अनुज त्यागी ने बताया कि ये इस हफ़्ते का दूसरा वृक्षारोपण कार्यक्रम है और प्रधानाचार्य जी के निर्देशानुसार हम वृक्षारोपण के साथ उनका बाद में धायन रखा जाए इस पर भी लगातार कार्य कर रहे है। इस अवसर पर डॉ धीरज प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ गौरव, डॉ तरुण पाल, डॉ प्रेम प्रकाश मिश्रा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment