नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नरेंद्र तिवारी मार्ग पर भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों ने एडवोकेट शानू दिघे के घर के बाहर भी रखी कारों में तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नहीं घर के बरामदे में रखी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया वहीं इस मामले पर एडवोकेट शानू दिघे का कहना है कि अचानक से कुछ लोग आए और घर के बाहर रखी हमारी कर और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। हमें नहीं मालूम कौन लोग थे। जिन लोगों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ की हम उनकी जानकारी जुटा रहे हैं।
उषा नगर एक्टेंशन इलाके में रविवार सुबह बीजेपी नेता वीरेंद्र शेडगे की बिल्डिंग पर कुछ अज्ञात युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान उनके ऑफिस का कांच टूट गया। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद रात में डॉग घुमाने को लेकर शुरू हुआ था। खास बात यह है कि दूसरा पक्ष भी बीजेपी समर्थक बताया जा रहा है, जो पार्टी के दूसरे गुट से जुड़ा हुआ है।
मामला विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-4 का है। यहां बीजेपी नेता और मालिनी गौड़ के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी वीरेंद्र शेडगे रहते हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार रात बिल्डिंग के बाहर गंदगी करने को लेकर डॉग मालिक और वीरेंद्र शेडगे के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई।
दूसरे पक्ष ने थाने में दिया आवेदन...
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंचे। मामले की जानकारी लगने पर विधानसभा-4 से जुड़े नेता एकलव्य सिंह गौड़ भी थाने पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश दी। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष एक ही पार्टी से जुड़े हैं, इसलिए मामले को ज्यादा तूल देना ठीक नहीं है। इसके बाद वीरेंद्र शेडगे को वापस घर भेज दिया गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई है।
डाॅग घुमाने को लेकर बड़े इस विवाद में पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।
![]() |
| भाजपा नेता के घर तोड़फोड़ करने के बाद, लोगो ने कारो में की तोड़फोड़ |






No comments:
Post a Comment