Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर काशी टोल प्लाजा में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


अखिल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर काशी टोल प्लाजा परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में CUBE Highway के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में CUBE Highway के मैनेजर रुपेश कुमार, आईटी मैनेजर चंद्र प्रकाश सोनी, मेंटेनेंस मैनेजर आशीष शर्मा, टोल मैनेजर दिनेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने विभिन्न प्रकार के पौधे रोपित किए। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण समय की आवश्यकता है।

अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। सभी कर्मचारियों ने पौधारोपण के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का भी संदेश दिया।

गौरतलब है कि काशी टोल प्लाजा द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सहभागिता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here