Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 6, 2026

समाजशास्र विभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजन


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर कल्चरल क्लब , श०मं०पा० राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, माधवपुरम के तत्वावधान में एनसीसी इकाई द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता और समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । 

महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह के संरक्षण तथा कल्चरल क्लब संयोजक प्रो लता कुमार के नेतृत्व में दोनों गतिविधिओं का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं का विषय ‘पर्यावरण संरक्षण, त्वरित कार्यवाही’ रहा । विषय पर एनसीसी कैडेट्स ने सुंदर सुंदर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पोस्टर का चित्रण किया और पर्यावरण संरक्षण की अपील की। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने जागरुकता संदेश देते स्लोगन प्रदर्शित किए । पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट सामिया, द्वितीय स्थान कैडेट अंशु तथा तृतीय स्थान कैडेट सपना ने प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु फ्राजिया , द्वितीय स्थान कु मानविका तथा तृतीय स्थान कु रेणुका ने प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएँ दीं और छात्राओं द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 

संयोजक प्रो० लता कुमार ने सभी कैडेट्स और छात्राओं को अपने आसपास या अपने घर में पौधारोपण के लिए कहा और बताया कि 05 जून, वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के संबंध में जन जागरूकता बढ़ाने और इस दिशा में सकारात्मक प्रयासों हेतु विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की जिसके बाद यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के समर्थन के संदर्भ में सबसे बड़ा वैश्विक स्थल बन गया है। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का आधिकारिक विषय है "क्लाईमेट एक्शन" (जलवायु कार्रवाई) है। 

इसे "नाउ फॉर क्लाइमेट" (जलवायु के लिए अभी कदम उठाएं) के आधिकारिक नारे के साथ प्रचारित किया गया है, जो जलवायु परिवर्तन के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई और नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने पर जोर देता है। छात्राओं और कैडेट्स को इस दिशा में जागरुकता कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया है। पोस्टर प्रतियोगिता में 20 कैडेट्स और स्लोगन प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here