Breaking

Your Ads Here

Friday, June 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), मेरठ परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश खन्ना लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (LDM), केनरा बैंक तथा जिला विकास प्रबंधक (DDM), नाबार्ड, भावना जैन उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक निशांक गौतम, संकाय श्री रमेश जोशी व माधुरी शर्मा कार्यालय सहायक श्रीओम, विकास, रोहित यादव मोहम्मद जुफ़ैन खान सहित कैंडिडेट भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। सेल फोन रिपेयर प्रशिक्षण बैच के प्रशिक्षार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें प्रकृति संरक्षण, हरियाली बढ़ाने एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई। उपस्थित अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा हरित, स्वच्छ एवं सतत भविष्य के निर्माण हेतु सामूहिक प्रयासों को प्रेरित करना था।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here