Breaking

Your Ads Here

Saturday, June 6, 2026

ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने पेश किया भारत का सबसे कम आवाज करने वाला फैन एयरोसायलेंट

 

नित्य संदेश ब्यूरो

गाजियाबाद। ओरिएंट इलेक्ट्रिक लिमिटेड, जो 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सीकेए बिरला ग्रुप का हिस्सा है, ने आज भारत का सबसे कम आवाज करने वाला फैन, एयरोसायलेंट लॉन्च किया। यह फैन 50 डेसिबल से भी कम आवाज उत्पन्न करता है, जिससे अन्य सीलिंग फैन के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत कम शोर होता है। डिज़ाईन के लिए पुरस्कार जीतने वाले एयरोसायलेंट फैन में इनोवेटिव डिज़ाईन के साथ बेहतरीन टेक्नोलॉजी है, जो बिना शोर के जबरदस्त कूलिंग प्रदान करती है।


ओरिएंट इलेक्ट्रिक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, रविंद्र सिंह नेगी ने कहा: ‘‘ओरिएंट इलेक्ट्रिक में हम ग्राहकों की उभरती हुई जरूरतों को पूरा करने और बेहतर टेक्नोलॉजी द्वारा उनके जीवन में सुधार लाने पर केंद्रित इनोवेशन पेश करते हैं। हमने हाल ही में एयरो ए2 पेश किए थे, जो भारत के पहले ऑक्सीजन-एनरिचिंग फैन थे। इन फैन्स को ग्राहकों ने बहुत पसंद किया। अब हमने अपनी फ्लैगशिप एयरो सीरीज़ में लेटेस्ट एयरोसायलेंट फैन पेश किए हैं। ये फैन ग्राहकों को फैन के शोर से मुक्ति दिलाएंगे। ये फैन भारत में सबसे कम आवाज करने वाले फैन हैं, जो बेहतर एयरफ्लो और परफॉर्मेंस भी प्रदान करते हैं। इसके डिज़ाईन के लिए ग्राहकों का विस्तृत फीडबैक लिया गया। आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाईनर्स के निर्देश प्राप्त किए गए। उसके बाद आधुनिक घरों के लिए सुंदर प्रोडक्ट तैयार किए गए। एयरोसायलेंट फैन ऐसे इनोवेशन पेश करने की हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण हैं, जो टेक्नोलॉजी, कम्फर्ट और डिज़ाईन का बेहतरीन मिश्रण पेश करते हैं।


ओरिएंट की फ्लैगशिप एयरो सीरीज़ में नए फैन, एयरोसायलेंट एयर डिलीवरी और एनर्जी सेविंग के मामले में सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। 50 डेसिबल से भी कम आवाज में बिल्कुल शांत रहकर काम करने के बाद भी एयरोसायलेंट फैन 260CMM तक का एयरफ्लो प्रदान करते हैं ताकि पूरे कमरे में शानदार एयर सर्कुलेशन मिल सके। इसके रिवर्स एयरोफॉयल ब्लेड डिज़ाईन की मदद से कम टर्ब्युलेंस और शोर के साथ कमरे के हर कोने तक हवा पहुँचती है। एयरोसायलेंट फैन ओरिएंट इलेक्ट्रिक की बीएलडीसी प्रो मोटर पर चलते हैं, जिसकी मदद से ये फैन पारंपरिक इंडक्शन फैन के मुकाबले 50 प्रतिशत कम एनर्जी तथा वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी लगातार बेहतर परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।


एयरोसायलेंट ने प्रतिष्ठित रेड डॉट डिज़ाईन अवार्ड 2026 जीता है। इसमें बेहतरीन इंजीनियरिंग के साथ स्लीक और आधुनिक सौंदर्य को शामिल किया गया है। यह क्लासिक सॉलिड कलर्स और प्रीमियम ड्युअल टोन फिनिश में उपलब्ध है। यह आधुनिक इंटीरियर की सुंदरता बढ़ाता है और एक शानदार डिज़ाईन स्टेटमेंट बनाता है। ओरिएंट इलेक्ट्रिक ने हाल ही में एयरो ओ2 पेश किया था, जो भारत का पहला ऑक्सीजन-एनरिचिंग सीलिंग फैन है, जिसमें पेटेंटेड बायो-ऑक्सी प्लाज़्मा आयन+टेक्नोलॉजी है। ये दोनों इनोवेशन मिलकर एक ऐसी टेक्नोलॉजी युक्त सीलिंग फैन कैटेगरी बना रहे हैं, जो कम्फर्ट, वैलनेस और दैनिक जीवन का स्तर बढ़ाती है।  एयरोसायलेंट के साथ ओरिएंट इलेक्ट्रिक अपने एयरो सीरीज़ पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है और शांत परफॉर्मेंस, बेहतरीन डिज़ाईन तथा एनर्जी एफिशियंट टेक्नोलॉजी द्वारा आधुनिक घरों की जरूरतों को पूरा कर रहा है।

 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here