Breaking

Your Ads Here

Sunday, June 7, 2026

किठौर होम्योपैथिक क्लीनिक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित


नित्य संदेश ब्यूरो 

किठौर। नगर स्थित किठौर होम्योपैथिक क्लीनिक में 7 जून रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 230 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा कर स्वास्थ संबंधी परामर्श प्राप्त किया जिसमें नई व पुरानी सभी सामान्य बीमारियों, चमड़ी (चर्म) रोग, महिला एवं गुप्त रोग, मानसिक समस्याओं का उपचार व बचाव संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

शिविर में उपस्थित रहे दिल्ली से डॉ. सलमा सैफी बीएचएमएस, डी एन वाई गोल्ड मेडलिस्ट, डॉ. हुमा मेराज खान, बीएचएमएस पीसीडीए (अपोलो) सीआरए सीजीओ सी सी एच दिल्ली, मेरठ से डॉ. माजिद खान बीएचएमएस होम्योपैथ, किठौर के डॉ. सनावर अली बीएचएमएस एम ए पी सी (साइकोलॉजी), डॉ.सुमित कुमार अलीगढ़, डॉ. मौ.असलम अलीगढ़ एवं अन्य चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही। इसी के साथ-साथ निःशुल्क होम्योपैथिक दवाई भी वितरित की गईं 

इस अवसर पर चिकित्सकों की टीम को ऑल इंडिया आइडल टीचर्स संगठन के राष्ट्रीय सचिव मास्टर शकील अहमद के हाथों सम्मानित किया गया कार्यक्रम में उपस्थित रहे माजिद अली रनिया, जाकिर अली, इंजीनियर जाहिद, तनवीर अहमद, मास्टर मारगूब, सलमान नासिर, पंकज कुमार, तस्लीम मलिक, डॉ. मंसूर अहमद, राशिद नौशाद, रिहान रनिया, मोहम्मद जैद, कामरान, हकीम अब्दुल वाजिद महमूदी आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here