नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उच्च प्राथमिक विद्यालय डालमपुर में क्लब-60 के शिक्षासेतु सेवा मिशन द्वारा सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में निर्बल वर्ग के मेधावी छात्र छात्राओं को कोर्स, सामान्य ज्ञान, इंजीनियरिंग व एनडीए की तैयारी हेतु उपयोगी पुस्तकें नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं।ताकि बच्चों की पढ़ाई में आर्थिक अभावों के कारण व्यवधान न हो तथा वे अपनी आगामी शिक्षा सत्र की पढ़ाई अनवरत रूप से करते रहें।

No comments:
Post a Comment