विश्वास राणा
नित्य संदेश, गजरौला। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में वेंक्टेश्वरा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की अध्यक्षा प्रो. मधु चतुर्वेदी को राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा हिन्दी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किये जाने पर संस्थान में एक शानदार अभिनन्दन व सम्मान समारोह आयोजित कर प्रो. मधु चतुर्वेदी को शाॅल, गंगाजल, तुलसी पौधा, पगड़ी एवं सम्मान चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन/ अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि संस्थान के लिए सम्मान की बात नहीं है बल्कि पूरी मातृशक्ति के सम्मान एवं गौरव का मनोनयन है। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के डाॅ0 सी0वी0 रमन सभागार में ’’अभिनन्दन समारोह’’ का शुभारम्भ प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी, प्रो0 मधु चतुर्वेदी, प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, विख्यात साहित्यकार व ओज के हस्ताक्षर डाॅ0 राहुल अवस्थी, कुलसचिव डाॅ0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवित करके किया।
प्रतिकुलाधिपति डाॅ0 राजीव त्यागी ने कहा कि आज मातृशक्ति प्रत्येक क्षेत्र मे ंना सिर्फ पुरूषो के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर कदमताल कर रही है, बल्कि कला, साहित्य, स्पोर्टस, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, शोध व नवाचार समेत सभी क्षेत्रों में उनसे चार कदम आगे है। पिछले एक दशक में वेंक्टेश्वरा संस्थान ने मातृशक्ति की उपलब्धियों के बल पर दो दर्जन से अधिक राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियाँ की है। अभिनन्दन समारोह को वरिष्ठ कवि डाॅ0 राहुल अवस्थी प्रभारी कुलपति युवराज सिंह, कुलसचिव प्रो0 पीयूष कुमार पाण्डेय आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर ग्रुप एडवाईजर प्रो0 आर0एस0 शर्मा, डाॅ0 राजेश सिंह, डाॅ0 थाॅमस, डाॅ0 एस0के0 श्रीवास्तव, डाॅ0 ओमप्रकाश गोसाई, डाॅ0 सुमन, डाॅ0 नीतू पंवार, डाॅ0 आरती, डाॅ0 ज्योति, डाॅ0 विकास पाण्डेय, डाॅ0 रीना जोशी, डाॅ0 श्रीराम गुप्ता, डाॅ0 स्नेहलता, दीक्षा, मारूफ चैधरी, एस0एस0 बघेल, विशाल शर्मा मेरठ परिसर से निदेशक डाॅ0 पंकज सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment